CUET PG Result: छह उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए
इसलिए, सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान प्रतिस्पर्धा के लिए मैदान प्रदान करने के लिए स्कोर को सामान्य किया जाना जरूरी था। सीयूईटी-यूजी के विपरीत, एनटीए ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए विषयवार टॉपर्स की भी घोषणा की है। छह उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। CUET PG 2022 1 सितंबर से 12 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था। इस साल अपने पहले संस्करण में CUET PG के लिए पंजीकरण कराने वाले 6,07,648 उम्मीदवारों में से 3,34,997 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। उम्मीदवार अब cuet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
एनटीए सीयूईटी रैंक सूची तैयार की गई
यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर कुमार ने कहा कि सीयूईटी यूजी के परिणाम 16 सितंबर को घोषित किए गए थे, उसके स्कोर का सामान्यीकरण कर दिया गया था। यूजीसी ने घोषणा की थी कि सामान्यीकृत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के स्कोर के आधार पर ही एनटीए सीयूईटी रैंक सूची तैयार की जाएगी। जबकि सीयूईटी पीजी में अंकों के सामान्य नहीं होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, कुमार ने कहा कि सीयूईटी पीजी परीक्षा अधिकांश विषयों के लिए एक ही चरण में आयोजित की गई थी, जबकि यूजी परीक्षा में, परीक्षा विभिन्न चरणों और पाली में आयोजित की गई थी।