फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Education: चिकित्सकों की मांग- एमबीबीएस कोर्स में शामिल करें फैमिली फिजिशियन की ट्रेनिंग

Mon, 26 Sep 2022 05:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Family Physicians in MBBS Course: फैमिली फिजिशियन एक परिवार की सभी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए संपर्क के सिंगल प्वाइंट के रूप में कार्य करते हैं और अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य प्रणालियों पर अनावश्यक बोझ को रोकने में मददगार होंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Medical Education: डॉक्टरों के एक समूह ने हेल्थ केयर ईको सिस्टम में फैमिली फिजिशियन/ डॉक्टर्स (Family Physicians) के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि वे सभी प्रकार का उपचार दे सकते हैं और इससे अस्पतालों पर अनावश्यक बोझ को रोका जा सकता है। एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया (एएफपीआई) के सदस्यों ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में पारिवारिक चिकित्सकों के रूप में प्रशिक्षण को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फैमिली फिजिशियन एक परिवार की सभी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए संपर्क के सिंगल प्वाइंट के रूप में कार्य करते हैं और अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य प्रणालियों पर अनावश्यक बोझ को रोकने में मददगार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर AFPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन कुमार ने कहा कि एक फैमिली फिजिशियन न केवल एक पारिवारिक डॉक्टर होता है, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है, जो एक परिवार को स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में मदद करता है। क्योंकि उसे उस परिवार की मेडिकल हिस्ट्री की समझ रहती है। एएफपीआई के स्थापना दिवस में देश भर के डॉक्टरों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने ने भाग लिया। इस दौरान सभी भारतीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रम में फैमिली फिजिशियन/ डॉक्टर्स (Family Physicians) के रूप में प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से शामिल करने पर जोर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें