फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी पंजीकरण की आखिरी डेट आगे बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

Wed, 31 Jan 2024 05:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी पंजीकरण का आखिरी मौका उम्मीदवारों के पास है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2024 के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 07 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 तक थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को दूसरी बार आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले 24 जनवरी 2024 तक आवेदन का मौका दिया गया था।

विज्ञापन

सीयूईटी पीजी 2024 सुधार विंडो 02 फरवरी 2024 को खुलेगी। सफलतापूर्वक पंजीकृत आवेदक 04 फरवरी 2024 तक अपने सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में विवरण संपादित कर सकेंगे।

CUET PG 2024 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन शुल्क दो पेपरों के लिए 1,200 रुपये है और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क है। सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (जनरल-ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के उम्मीदवारों को प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 500 रुपये के साथ 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा।
 

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और तीसरे लिंग के उम्मीदवारों को 900 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को 800 रुपये जमा करना होगा। भारत के बाहर के आवेदकों के लिए शुल्क 6,000 रुपये है। दो टेस्ट पेपर तक और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 2,000 रुपये है।
विज्ञापन

CUET PG 2024 परीक्षा पैटर्न

सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। पेपर की अवधि 1.45 घंटे है और सभी परीक्षा के दिनों में तीन पालियां होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें