IGNOU Ph.D Entrance Test Answer Key 2024: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
IGNOU Ph.D Entrance Test Answer Key 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब उत्तर कुंजी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 07 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना में सूचीबद्ध विषयों के लिए उत्तर कुंजी जारी की गई है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी, 2024 तक है।