फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 11 से 28 मार्च तक होगा एग्जाम; यहां करें डाउनलोड

Fri, 08 Mar 2024 02:46 PM IST
आदर्श शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा  के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें...
विज्ञापन
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट(सीयूईटी) पीजी 2024 की परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर दिशा-निर्देशों के साथ जारी किया गया है। 
विज्ञापन


सीयूईटी पीजी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अगर कोई भी उम्मीदवार परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र लाना भूल जाते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट में एक) साथ में लाना होगा

सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
  • CUET PG 2024 की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होमपजे पर 'सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें। 
  • महत्वपूर्ण जानकारियां भरने के बाद 'सबमिट बटन' पर क्लिक करें। 
  • स्क्रीन पर सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  •  जिसे आप डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें