फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG Admit Card 2022: 5 और 6 सितंबर को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 03 Sep 2022 04:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG Admit Card 2022: उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG Admit Card 2022:राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातकोत्तर/CUET PG 2022 के तहत 06 और 07 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।  प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट  cuet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

CUET PG Admit Card 2022: 01 सितंबर से जारी है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET PG की शुरुआत 01 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। 01, 02 , 03 और 04 सिंतंबर, 2022 को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है। 

CUET PG Admit Card 2022: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।  

CUET PG Admit Card 2022: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET PG 2022 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें