CUET Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET UG 2022 की आंसर की को अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। बीते अगस्त महीने में एनटीए ने परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करा लिया था। परीक्षा समाप्त हुए करीब एक हफ्ते का समय हो गया है। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी को अब कभी भी जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार CUET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि क्या है आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट और कैसे इसे चेक कर सकेंगे?