30 अगस्त को समाप्त हुई थी परीक्षा
तमाम तकनीकी खामियों और परीक्षा स्थगित होने के बावजूद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 30 अगस्त, 2022 तक सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई थी। देशभर के सैकड़ों केंद्रों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित हुई थी। सीयूईटी परीक्षा में करीब 14.9 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जो इसे देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनाती है।
क्या आज जारी होगी उत्तर कुंजी?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी यूजी की उत्तर कुंजी/ CUET UG 2022 Answer Key को आज 07 सितंबर, 2022 को जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही परिणाम को भी 13 या 14 सितंबर, 2022 को जारी किया जा सकता है। हालांकि, हम आपको बता दें कि अब तक एनटीए की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। इसलिए छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहे। आंसर की जारी होते ही हम अमर उजाला की ओर से आपको सबसे जल्दी जानकारी पहुंचाएंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।