फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: सीयूईटी के लिए शिक्षा मंत्रियों को लिखेंगे पत्र यूजीसी अध्यक्ष, कोरोना से अनाथ बच्चों के लिए भी घोषणा

Wed, 30 Mar 2022 10:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET 2022: यूजीसी के अध्यक्ष राज्यों के विश्वविद्यालयों में सीयूईटी की योग्यता से दाखिले के लिए संबंधित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और कुलपतियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा, वह सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम ( सीयूईटी) के माध्यम से स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए पत्र लिखेंगे । उन्होंने कहा, गुजरात के 25 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से बात करने के बाद अब वह दूसरे राज्यों के वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मिलेंगे। 

विज्ञापन

यूजीसी के अध्यक्ष राज्यों के विश्वविद्यालयों में सीयूईटी की योग्यता से दाखिले के लिए संबंधित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और कुलपतियों से बात करेंगे। ताकि वे छात्र हित में एक दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक प्रोग्राम में दाखिला दें। प्रो. कुमार ने कहा, छात्र हित और अभिभावकों के लिए, सभी राज्यों को सीयूईटी में शामिल होना चाहिए। इससे छात्रों के समय और अभिभावकों के पैसे की बचत होगी।

कोरोना से अनाथ बच्चों के लिए अतिरिक्त सीटों  पर दाखिला
विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कोरोना से अनाथ बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर दाखिला मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने सभी राज्यों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में बुधवार को पत्र लिखा है। इसमें उन्हें ऐसे छात्रों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ऐसे छात्रों को अतिरिक्त सीटों पर दाखिला देकर उनकी पढ़ाई जारी रखी जा सके।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से यह पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि जिन बच्चों के माता-पिता की मौत  कोरोना महामारी से हुई थी, उन्हें समायोजित पैकेज दिया जाएगा। इसी के तहत ऐसे छात्रों के लिए पीएम केयर योजना शुरू की गई है। महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से सभी ? जिलाधिकारियों को ऐसे बच्चों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे छात्रों को पीएम केयर स्कीम सर्टिफिकेट 2021 में उच्च शिक्षा में अतिरिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रखी जा सके। सभी केंद्रीय, स्टेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी समेत उच्च शिक्षण संस्थान ऐसे छात्रों को लाभ देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें