देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गयी है। NTA द्वारा इसी साल से देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए CUET आयोजित की जा रही है और देश के सभी 45 केंद्रीय विश्विद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को अब आवश्यक रूप से CUET में हिस्सा लेना होगा। छात्र इस संबंध में ज्यादा जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Classes- Join Now पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब छात्रों को एडमिशन लेने के लिए CUET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में वो छात्र जिन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा 2022 से पहले पास की थी, उन्हें चिंता हो रही है कि क्या उन्हें भी CUET में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसे छात्रों को फिक्र करने की जरूरत नहीं है। दरअसल NTA द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक अगर कोई विश्वविद्यालय कक्षा 12 के पिछले वर्षों के छात्रों को स्नातक के वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने की अनुमति देता है तो ऐसे छात्र CUET 2022 में हिस्सा ले सकेंगे।
CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद UGC द्वारा वित्त पोषित सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इसी के जरिये छात्रों को स्नातक में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) समेत सभी प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब इसी टेस्ट के जरिये एडमिशन मिलेगा। हालांकि, स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालयों के पास अभी भी CUET स्कोर का उपयोग पहले की तरह करने की छूट होगी।
NDA/NA, CUET या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।