नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयू-सीईटी) की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का आयोजन इंटीग्रेटेड स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया गया था। जिन छात्रों ने एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
इंटीग्रेटेड स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन 15, 16, 23 और 24 सितंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित थी। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद इसी के आधार पर अब परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। छात्र अपने परिणामों का अंदाजा उत्तर कुंजी के आधार पर लगा सकते हैं। छात्रों को हर सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ने और हर गलत उत्तर के लिए एक अंक कम करने होंगे। इस तरह वे अपना स्कोर जान सकते हैं। उम्मीदवारों को छोड़े गए सवालों के लिए कोई भी अंक न तो दिए जाएंगा और न ही काटे जाएंगे।
सीयू-सीईटी की उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के सीयू-सीईटी की उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वाबसाइट
cucet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Answer Key CU-CET 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने स्क्रीन पर उत्तर कुंजी आ जाएगी
4. इसे चेक कर डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकलवा लें।
एनटीए ने इससे पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी भी जारी की थी। उम्मीदवारों को 5 अक्तूबर तक इसपर आपत्ति दर्ज करवाने की सुविधा भी दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसके बाद जल्द ही परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद की जा रही है।
एनटीए ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (डीयूईटी) 2021 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी भी जारी की है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट
ntaexam2021.cbtexam.in/CandidateKeyChallenge/loginpage.aspx पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।