CTET July 2024: इस दिन होगी परीक्षा
सीटेट परीक्षा पेपर- 2 एक ही पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित कि जाएगी। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं।
CTET July 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी (NCL) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये और दोनों पेपरों में उपस्थित होने पर 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर में शामिल होने के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार के विवरण को बदला/संपादित नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, विवरण (परीक्षा के शहर को छोड़कर) में सुधार की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा सकती है जिसे सीटीईटी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।