फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET July 2024: सीटेट के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण; पढ़ें पूरा विवरण

Tue, 02 Apr 2024 12:50 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET July 2024 Registration Closes Today: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) लिए आवेदन कि आज अंतिम तिथि है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर दें।
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET July 2024 Registration Closes Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई सत्र के लिए आज, 02 अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। परीक्षा 7 जुलाई को देश भर के 136 शहरों में और बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

CTET July 2024: इस दिन होगी परीक्षा
सीटेट परीक्षा पेपर- 2 एक ही पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित कि जाएगी। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं।
विज्ञापन

CTET July 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी (NCL) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये और दोनों पेपरों में उपस्थित होने पर 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर में शामिल होने के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार के विवरण को बदला/संपादित नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, विवरण (परीक्षा के शहर को छोड़कर) में सुधार की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा सकती है जिसे सीटीईटी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें