CTET 2024 परीक्षा विवरण
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रविवार, 21 जनवरी, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 18वें संस्करण का आयोजन करेगा। जनवरी सत्र के लिए सीटीईटी 2024 पूरे देश के 135 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा के दो पेपर हैं। पेपर 1 और 2 और यह दो सत्रों यानी सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।