फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2023: कब आयेगी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट? परीक्षा पास करने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

Wed, 20 Sep 2023 03:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE CTET Final Answer Key 2023: विशेषज्ञों द्वारा अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीबीएसई जल्द ही सीटेट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
 
विज्ञापन
CTET Exam 2023 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 सितंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) अनंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीत जारी की थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया गया था। जल्द ही सीबीएसई सीटीईटी 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी करेगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in के माध्यम से चेक किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जल्द जारी होगी सीटीईटी की फाइनल आंसर-की

CTET 2023 का रिजल्ट भी इसी महीने जारी किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीबीएसई सीटेट की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा।

सीबीएसई ने सीटीईटी 2023 अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 18 सितंबर को रात 11.59 बजे तक प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क भुगतान करके आपत्तियां उठाने की अनुमति दी थी। 

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सीटीईटी 2023 उत्तीर्ण करने के लिए कुल 150 अंकों में से 60% यानी 90 अंक हासिल करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 5% की छूट दी गई है, यानी उन्हे 55% अंक चाहिए होंगे।

सीटीईटी के पेपर 1 और पेपर 2 को पास करने वाले उम्मीदवार क्रमशः कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 

इन स्कूलों में लागू होंगे CTET स्कोर

सीटीईटी केंद्र सरकार के स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय तिब्बती स्कूल आदि और केंद्र शासित प्रदेशों लक्षद्वीप और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रशासनिक नियंत्रण वाले स्कूल शामिल हैं। 

राज्य सरकार या स्थानीय निकायों के स्वामित्व और प्रबंधन वाले स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल भी राज्य टीईटी का विकल्प नहीं चुनने पर सीटीईटी स्कोर पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

29 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए

सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी अगस्त 2023 परीक्षा के लिए 29 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 15,01,719 उम्मीदवार पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए, जबकि 14,02,184 ने पेपर 2 दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें