केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालयों में सरकारी शिक्षक के लिए आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। भारत में पहली बार जून 2011 से शुरू हुई सीटेट परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत हमेशा ऊपर नीचे जाता रहा है। सामान्य कैटेगरी को 60 फीसद अंकों में सफल मानने वाली परीक्षा के शुरूआती चरणों में तो सफल होने का प्रतिशत 0.61, 1.7, 6.1 फीसद भी रहा इन तीनों ही परीक्षाओं में कम से कम 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। वहीं उच्च पास प्रतिशत देखें तो वो जनवरी 2021 में पेपर 1 के लिए 33.25 फीसद रहा। जिसमें कुल 12.47 लाख में रिकॉर्ड 4.14 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। दिसम्बर जनवरी 2022-23 में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Batches : Join Now की सहायता लेकर सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। यहां सफलता के अनुभवी व एक्सपर्ट शिक्षक आपकी सीटेट परीक्षा के लिए बेहतर एवं पक्की तैयारी कराते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट ईबुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र
सीटेट परीक्षा पिछले वर्षों के आंकड़े
| सीटेट परीक्षा वर्ष |
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी |
सफल अभ्यर्थी |
पास प्रतिशत |
| जनवरी 2021 पेपर-1 |
12.47 लाख |
4.14 लाख |
33.25 फीसद |
| जनवरी 2021 पेपर 2 |
11.04 लाख |
2.39 लाख |
21.68 फीसद |
| दिसम्बर 2019 पेपर 1 |
14.13 लाख |
2.47 लाख |
17.50 फीसद |
| दिसम्बर 2019 पेपर 2 |
9.91 लाख |
2.94 लाख |
29.73 फीसद |
| जुलाई 2019 पेपर 1 |
13.59 लाख |
2.14 लाख |
15.78 फीसद |
| जुलाई 2019 पेपर 2 |
10.17 लाख |
1.37 लाख |
13.48 फीसद |
| दिसम्बर 2018 पेपर 1 |
10.73 लाख |
1.78 लाख |
16.60 फीसद |
| दिसम्बर 2018 पेपर 2 |
8.78 लाख |
1.26 लाख |
14.45 फीसद |
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की
safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।