केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, नवोदय विद्यालयों, सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दिसम्बर 2022 और जनवरी 2023 के बीच सीटेट परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। मौजूदा समय में आवेदन प्रक्रिया जारी है जोकि 24 नवम्बर तक जारी रहेगी। जिसके बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार सीटेट एडमिट कार्ड दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। क्योंकि मध्य दिसम्बर से सीटेट परीक्षा का आयोजन शुरू किया जा सकता है। जिसकी तिथियां सीबीएसई द्वारा सीटेट दिसम्बर एग्जाम 2022 की आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जारी की जाएंगी। फिलहाल सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा के महीने तय कर दिए हैं। सीटेट परीक्षा को बीते वर्ष 23 लाख से अधिक उम्मीवारों ने अटेम्ट किया था। इसलिए इस वर्ष भी 20 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उम्मीदवार को 130+ अंक की तैयारी करनी होती है। ताकि सीटेट क्वालीफाई किया जा सके। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Course : Join Now की सहायता से सरकारी शिक्षक बनने का सपना साकार कर सकते हैं।
सीटेट दिसम्बर 2022 परीक्षा को दोनों पेपरों के लिए कई दिनों में हर दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। जिसकी पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह की शिफ्ट के लिए उम्मीदवार को सुबह 7.30 बजे निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं दोपहर की शिफ्ट के लिए 12.30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। ताकि बिना किसी व्यवधान के अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच आदि की जा सके। सीटेट 2021 परीक्षा 16 दिसम्बर से 23 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी कम से कम 25 दिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए मिलेंगे। परीक्षा के आयोजन के बाद सीबीएसई इसकी रिस्पांस शीट, आंसर की जारी करेगी। जिसपर अभ्यर्थियों के सवाल लेने के बाद फरवरी 2023 में इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।