फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: निगेटिव मार्किंग होने पर हर उत्तर के लिए कटेंगे अंक, ऐसे करेंगे तैयारी तो मिलेगी सफलता

Fri, 04 Nov 2022 12:56 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

CTET 2022 में निगेटिव मार्किंग होने पर अभ्यर्थियों के सही उत्तरों में से अंक कटेंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। वहीं परीक्षा का आयोजन दिसम्बर से शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
सीटेट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) द्वारा हर वर्ष 2 बार आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 31 अक्तूबर से परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। 16वें संस्करण में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के बीच जो चर्चा का विषय है वो है निगेटिव मार्किंग। वैसे तो सीटेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। लेकिन सीटेट में हिस्सा लेने जा रहे तमाम अभ्यर्थियों को उम्मीदवारों की भारी संख्या को देखते हुए निगेटिव मार्किंग होने का अंदेशा है। अगर ऐसा होता है तो हर गलत उत्तर के साथ उम्मीदवारों के नंबर भी कटेंगे। जिसे सोचकर सीटेट अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं। हालांकि बीतीं सीटेट परीक्षाओं के हर पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते रहे हैं और हर प्रश्न पर सही होने पर एक नंबर दिया जाता रहा है। विद्यार्थियों के बीच इस कारण प्रतिस्पर्धा का स्तर और कड़ा हो जाएगा। अगर आप भी सीटेट परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं और निगेटिव मार्किंग होने पर भी सीटेट क्वालीफाई करने का सपना देख रहे हैं तो आप देश की जानी मानी एडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए जा रहे CTET Online Batch: Join Now की सहायता ले सकते हैं। यहां सफलता के अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा सीटेट की पूरी एवं बेहतर तैयारी टॉपिक वाइज कराई जाएगी। इस बैच से जुड़कर सीटेट क्वालीफाई कर सरकारी नौकरी का सपना आप पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट ई बुक्स 
सीटेट मॉक टेस्ट 
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र 

सीटेट तैयारी में इन बातों का रखें ध्यान 

सीटेट परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड वे में तैयारी करना बहुत जरूरी है। वहीं आपका जो सिलेबस है उसके सही नोट्स तैयारी में बहुत मददगार होते हैं। सफलता द्वारा शुरू किए जा रहे ऑनलाइन बैचों में विद्यार्थी को न सिर्फ पूरा सिलेबस कवर कराया जाएगा। बल्कि सिलेबस का रिवीजन भी कराया जाएगा। साथ ही डाउट क्लीयरिंग सेशन के माध्यम से छात्रों की क्वेरीज को भी हल किया जाएगा। विद्यार्थियों के बेहतर अध्ययन के लिए उन्हें 200 से अधिक पीडीएफ नोट्स भी मुहैया कराए जाएंगे। यहां आपकी सब्जेक्ट वाइज तैयारी कराई जाएगी ताकि आप फोकस होकर तैयारी कर पाएं। सफलता द्वारा कराई जा रही तैयारीमें पिछले प्रश्न पत्र भी हल कराए जाएंगे। साथ ही साप्ताहिक टेस्ट के जरिए भी विद्यार्थी को अपनी क्षमता परखने का मौका मिलेगा। 

सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 

कम्प्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जा रही सीटेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। एक पेपर के लिए अलग और दोनों पेपर के लिए अलग शुल्क का प्रावधान रखा गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए शुल्क उम्मीदवारों को अदा करना होगा। वहीं एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए मात्र 500 रुपए और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपए अदा करने होंगे।  

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें