फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: परीक्षा पास करने के बाद कहां मिलेगी नौकरी, जानिए कितनी बार दे सकते हैं सीटेट

Fri, 04 Nov 2022 12:54 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

दिसम्बर 2022 सीटेट परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सीबीएसई दिसम्बर 2022 या जनवरी 2023 में इस परीक्षा का आयोजन कराएगा। सीटेट परीक्षा स्कोर पर उम्मीदवारों को केंद्रीय संस्थानों में शिक्षक के लिए आवेदन की पात्रता मिलती है। 
 
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Amar UjalaSocial media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2022) के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार 31 अक्तूबर से लेकर 25 नवम्बर तक उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे। वर्ष में दो बार(जुलाई और दिसम्बर) में आयोजित होने वाली यह परीक्षा यूं तो एक पात्रता परीक्षा है। इसके स्कोर के आधार पर आप केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सीटेट स्कोर पर केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, सेंट्रल सीबीएसई स्कूलों में पीआरटी व टीजीटी शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीटेट स्कोर पर दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, नवोदय विद्यालय समिति, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा व सुपर टेट के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सीटेट की परीक्षा के दो पेपर या लेवल होतेहैं। पहला लेवल प्राइमरी से 5वीं कक्षा में शिक्षण की पात्रता देता है वहीं दूसरा लेवल छठी से 8वीं कक्षा तक पढ़ाने की पात्रता प्रदान करता है। इस परीक्षा की बात करें तो जनवरी 2021 में आयोजित हुई परीक्षा में 22.97 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। दिसम्बर 2022 सीटेट परीक्षा के लिए अनुमानत: 20 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। अगर आप भी सीटेट की तैयारी कर रहे हैं और दिसम्बर 2022 अटेम्ट में ही इस परीक्षा को क्लीयर करना चाहते हैं। तो देश की जानी मानी एडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए जा रहे CTET 2022 : Detailed Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स से जुड़कर आप अपना सीटेट क्लीयर करने का सपना पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा ई बुक
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 

सीटेट परीक्षा में आवेदन की योग्यता, परीक्षा देने के कुल अवसर  

सीटेट परीक्षा के लेवल 1 के लिए आवेदक को 10वीं-12वीं कक्षा 45 फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं लेवल 2 के लिए आवेदनकर्ता 10वीं-12वीं में 50 फीसद अंकों से पास होना अनिवार्य है। सीटेट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। इस परीक्षा को उम्मीदवार कितनी बार दे सकता है। इस पर फिलहाल कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। सीटेट परीक्षा के स्कोर को बेहतर करने के लिए उम्मीदवार दोबारा भी परीक्षा में बैठ सकता है। 

परीक्षा शहर में अभ्यर्थियों की संख्या पूरी होने पर मिलेगा ये विकल्प 

CTET 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने मनपसंद शहर में परीक्षा केंद्र पाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। दरअसल CBSE द्वारा परीक्षा के लिए शहर का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अगर किसी परीक्षा के शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो अभ्यर्थी वो परीक्षा का शहर नहीं चुन सकेंगे। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा का शहर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। 

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें