फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Thu, 02 Nov 2023 05:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET Dec 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC CSIR NET JRF 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA CSIR UGC NET / JRF December 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर शाम 5.00 बजे तक है। साथ ही सुधार विंडो 02 से 04 दिसंबर, 2023 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

NTA CSIR UGC NET परीक्षा विवरण

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा 03 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।

CSIR UGC NET Dec 2023 आवेदन शुल्क

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 550 रुपये शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 275 रुपये शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क लागू नहीं है।

विज्ञापन

CSIR UGC NET आयु सीमा

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए अधिकतम आयु केवल जेआरएफ के लिए 28 वर्ष है। लेक्चरशिप (एलएस)/सहायक प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें