कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा, 2022 का आयोजन 16 से लेकर 18 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले दिन परीक्षा तीन पाली, दूसरे दिन दो पाली और तीसरे दिन एक पाली में होगी। इस परीक्षा का आयोजन यूजीसी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप / सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
इन जानाकारी की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CSIR UGC NET के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।