फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2021: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की तारीखें आगे बढ़ाई, यहां देखें परीक्षाओं की नई तारीखें

Mon, 27 Dec 2021 02:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET 2021: वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। उम्मीदवार 2 जनवरी 2022 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CSIR UGC NET 2021 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। कई उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की थी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की तारीख कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं के साथ टकरा रही थी। इस कारण 5 जनवरी 2022 और 6 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। एनटीए ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट  csirnet.nta.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

विज्ञापन


क्या हैं नई तारीखें
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की 5 और 6 जनवरी 2022 को होने वाली परीक्षाएं अब क्रमश: 15 फरवरी और 18 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएंगी। हालांकि, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की परीक्षाएं अपने पहले के शेड्यूल के मुताबिक ही चलेंगी। केवल दो परीक्षा की ही तिथियों में परिवर्तन किया गया है। 

आवेदन प्रक्रिया जारी 
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। उम्मीदवार 2 जनवरी 2022 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 3 दिसंबर 2021 को की गई थी।
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Register for CSIR UGC NET 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. आवेदन पत्र को एक बार ध्यान से देख लें और इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए विस्तृत डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। उम्मीदवार किसी भी समस्या के निराकरण के लिए एनटीए के हेल्प डेस्क 011 40759000 या csirnet@nta.ac.in का प्रयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें