कोलकाता यूनिवर्सिटी ने लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के अवसाद को दूर करने के लिए फ्री ऑनलाइन काउंसलिंग की शुरुआत की है। इस बात की जानकारी गुरुवार को विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। खास बात है कि यह फ्री काउंसलिंग हर दिन बारह घंटे विद्यार्थियों के उपलब्ध रहेगी। यह मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा 'मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा' मनोविज्ञान और अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई इस फ्री मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा के तहत विश्वविद्यालय के 13 शिक्षक स्टूडेंट्स के लिए दिन के 12 घंटे मौजूद रहेंगे।
कोलकाता विश्वविद्याल में पढ़ने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। गौरतलब है कि यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए कहा था, ताकि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जा सके और उनकी चिंताओं को दूर किया जा सके। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।