फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : हरियाणा बोर्ड का फैसला, शिक्षक घर से ही करेंगे कॉपियों का मूल्यांकन

Thu, 09 Apr 2020 08:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

11 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में अध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल उठाएंगे और घर पर ही कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। शिक्षकों को 22 अप्रैल तक यानी ग्यारह दिन में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर नंबरों का डाटा जमा करना होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह का कहना है कि अध्यापक घर पर लॉकडाउन के वक्त कॉपियों का सही से मूल्यांकन कर पाएंगे। उनका कहना है कि मूल्यांकन में जिन अधिकारी व विद्यालयों की ड्यूटी लगाई गई है उनको इस बात की सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि अगर मूल्यांकन के काम में स्टाफ की कमी पड़ती है तो इसे पूरा कराया जाएगा। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई राज्यों ने आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने का फैसला लिया है।  इन राज्यों में हरियाणा भी शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें