फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर: यूपी में सभी स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद, परीक्षाएं स्थगित

Tue, 17 Mar 2020 05:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉस्क लगाकर पहुंचे छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेजों को दो अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी किया है। यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद यह आदेश जारी किया। स्कूल-कॉलेजों को आगामी 2 अप्रैल तक बंद रखने के साथ ही यूपी सरकार ने सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- CUCET 2020: 14 सेंट्रल और 4 स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

टाली गई सभी प्रतियोगी और अन्य परीक्षाएं 
कोरोना वायरस के मद्देनजर यूपी में सभी प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये सभी परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित कर दी हैं। इसके अलावा सूबे के सभी पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया है। सभी सिनेमाघर भी दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। सूबे के सभी शिक्षण संस्थाओं को दो अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।  कोरोना वायरस के चलते यूपी में अब सभी सिनेमा हॉल,मॉल और जिम दो अप्रैल तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 15 राज्यों में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 131 हो गई है। महाराष्ट्र में 39 लोग संक्रमित हैं जोकि देश में सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें