फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSUI President: कांग्रेस ने विनोद जाखड़ को बनाया एनएसयूआई का नया अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे का फैसला

Fri, 20 Feb 2026 04:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NSUI President: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष खरगे ने लिया है। जाखड़ ने वरुण चौधरी का स्थान लिया है और विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों से पहले जिम्मेदारी संभाली है।
 
विज्ञापन
VINOD JAKHAR, विनोद जाखड़ - फोटो : X(@VinodJakharIN)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NSUI New President: शुक्रवार को कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार विनोद जाखड़ को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निर्णय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई की कमान सौंपने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान को भी सराहा और उनके कार्यकाल तथा नेतृत्व की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विनोद जाखड़ को छात्र राजनीति का अनुभव

विनोद जाखड़ राजस्थान से आते हैं। वे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (RUSU) के अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र राजनीति में उनका अनुभव और संगठनात्मक भूमिका पहले से ही महत्वपूर्ण रही है।

जाखड़ ऐसे समय में एनएसयूआई की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जब विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति फिर से तेज होने वाली है। आने वाले समय में कई विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें डुसू (DUSU) के चुनाव भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें