Exam Preparation Books: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान आदि विषय बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इन विषयों से संबंधित प्रश्न प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी परीक्षाओं, रेलवे लोको पायलट, रेलवे ग्रुप 'डी' भारतीय नौसेना, पुलिस भर्ती परीक्षा, रेलवे जेई भर्ती परीक्षा, यूपीएसएसएससी पीईटी, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए इन विषयों की तैयारी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। तो आइए जानते हैं, इन्हीं विषयों की तैयारी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स एवं पुस्तकों के बारे में, ताकि आप भी अपनी परीक्षा की तैयारी सही ढंग से कर पाएं।
न्यूज पेपर को करें दिनचर्या में शामिल
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम के लिए अपने दैनिक जीवन में न्यूज पेपर को अवश्य शामिल करें। इससे आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और आप ताजा घटनाओं से जागरूक हो पाएंगे। यह आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी साबित होगा।
एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ें
जो अभ्यर्थी प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे एनसीईआरटी की पुस्तकें अवश्य पढ़ें। सामान्य अध्ययन, इतिहास, भूगोल आदि विषयों की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें बेहद खास होती हैं।
नोट्स अवश्य बनाएं
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान आदि विषयों की तैयारी कर रहे हों तो नोट्स अवश्य बनाते रहें। वहीं नोट्स परीक्षा के अंतिम दिनों में रिवीजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित पुस्तकें अमर उजाला की ओर से सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि विषयों की तैयारी के लिए कई पुस्तकें तैयार की गई हैं। इनमें -
इयर बुक 2023
सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य एनसीईआरटी वस्तुनिष्ठ भूगोल
एनसीईआरटी सामान्य अध्ययन
केवीएस/एनवीएस पीजीटी इतिहास गाइड
आदि कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं। इन पुस्तकों को आप अमर उजाला उड़ान की वेबसाइट
udaan.amarujala.com/ पर जाकर प्रिंट या ई-बुक के रूप में खरीद सकते हैं। इन सबके साथ ही आप उड़ान की वेबसाइट से अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी खरीद सकते हैं। इन पुस्तकों की मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकते हैं।