देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ओडिशा ने कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि छात्रों का जीवन किसी भी परीक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली ही 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द किया जा चुका है।
नौवीं और दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा मूल्यांकन
ओडिशा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम कक्षा नौवीं और दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। यानी परिणाम में कक्षा नौवीं के 40 फीसदी अंक और दसवीं में हुए प्री-बोर्ड, यूनिट टेस्ट आदि के 60 फीदसी अंक जोड़े जाएंगे।
सीबीएसई के अलावा इन राज्यों में भी बोर्ड की परीक्षाएं रद्द
बता दें कि हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने भी बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश का फैसला आना बाकी है।