CLAT 2024 Result: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की तरफ से कल यानी 10 दिसंबर, 2023 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) का रिजल्ट जारी किया जाएगा। क्लैट परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
क्लैट 2024 के नतीजे 10 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। प्रवेश काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 12 दिसंबर, 2023 से शुरू होंगे। काउंसलिंग और पंजीकरण शुल्क का भुगतान 22 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। न्यूनतम क्लैट 2024 कट-ऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने 09 दिसंबर 2023 को CLAT 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) देश में 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।क्लैट का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिनिधि विश्वविद्यालय शामिल होते हैं।