फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT Registration 2023: क्लैट पंजीकरण का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन

Sun, 13 Nov 2022 11:29 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

CLAT 2023: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज 13 नवंबर (रात 11:59 बजे) के बाद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
क्लैट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2023: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज 13 नवंबर (रात 11:59 बजे) के बाद बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा सीएलएटी में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in से सीएलएटी पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।  CLAT 2023 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को देश भर के लगभग 130 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में किया जाना है। उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ दिन पहले CLAT एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त होगा।

 

विज्ञापन

ऐसे करें क्लैट के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले CLAT की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • नई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • व्यक्तिगत, शिक्षा और संचार विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करें।
  • एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

 

विज्ञापन

क्लैट 2023 फीस भुगतान

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए CLAT 2023 आवेदन शुल्क 4,000 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बीपीएल उम्मीदवारों के लिए क्लैट पंजीकरण शुल्क 3,500 रुपये है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड  या डेबिट कार्ड जैसे विकल्पों का भुगतान करके ऑनलाइन मोड का आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें पांच सौ रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। क्लैट 2023 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकमात्र गेट-वे है। विश्वविद्यालय क्लैट परीक्षा के माध्यम से पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रम प्रदान करते हैं। CLAT 2023 के स्कोर को देश भर के 60 से अधिक संबद्ध लॉ स्कूलों द्वारा भी स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें