ऑफलाइन होगी क्लैट परीक्षा 2022
कॉमन-लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत के लॉ स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा है, जो पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाती है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कानून पाठ्यक्रम करना चाहते हैं।
CLAT 2022 के लिए पात्रता मानदंड
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड यह है कि आपको 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए और अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों को एलएलबी या किसी अन्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता परीक्षा में 50% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक प्राप्त करने चाहिए। परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जो उम्मीदवार अपनी योग्यता परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं।
CLAT 2022 परीक्षा के लिए ये है आवेदन शुल्क
CLAT 2022 के लिए आवेदक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। शुल्क वापसी योग्य नहीं है। जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई के लिए फीस रुपये 4,000 और एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 3,500 रुपये है।