फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2022 Exam: क्लैट 2022 - 2023 की तारीखें घोषित, एक साल में दो बार होगी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की दाखिला परीक्षा

Wed, 17 Nov 2021 02:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2022 Exam:  कंसोर्टियम ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परामर्श शुल्क को 50,000/- से घटाकर 30,000/- रुपये और अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 20,000/- रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज - फोटो : nlus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2022 Exam: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने एक बड़ा फैसला करते हुए क्लैट 2022 और 2023 की परीक्षाएं आगामी वर्ष में दाे बार कराने का निर्णय किया गया है। 2022 का कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट परीक्षा मई और दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय वार्षिक कार्यकारी समिति द्वारा 14 नवंबर, 2021 को प्रो. फैजान मुस्तफा की अध्यक्षता में आम सभा की बैठकों के दौरान लिया गया था।

विज्ञापन


इस संबंध में आधिकारिक सूचना राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CLAT 2022 परीक्षा 08 मई, 2022 और CLAT 2023 की परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी, इसलिए 2022 में एक वर्ष में दो CLAT परीक्षा आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग फीस में 20 हजार की कमी
इसके साथ ही, कंसोर्टियम ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस को 50,000/- से घटाकर 30,000/- रुपये और अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 20,000/- रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन


नई कार्यकारी समिति भी चुनी
इसके अलावा, कंसोर्टियम ने एक नई कार्यकारी समिति भी चुनी है, जिसमें प्रो. पूनम सक्सेना, कुलपति, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर ने निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. फैजान मुस्तफा से अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की गोपनीयता की रक्षा के लिए, कंसोर्टियम ने किसी भी विश्वविद्यालय या किसी अन्य तीसरे पक्ष के साथ किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को साझा करने से पहले उम्मीदवारों की सहमति सुरक्षित करने का संकल्प भी लिया है। 
विज्ञापन


कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से जारी क्लैट 2022-2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें