शास्त्रीय भाषा के बारे में
अभी तक भारत में छह शास्त्रीय भाषाएं हैं - तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और ओडिया। किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में अधिसूचित किए जाने के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इसके प्रचार के लिए कुछ लाभ प्रदान करता है, जिसमें उक्त भाषाओं के विद्वानों के लिए दो प्रमुख वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं।