परीक्षा की तिथियां
एएसआई स्टेनो और एचसी मिन के लिए परीक्षा 30 और 31 अक्तूबर को होगी, जबकि कॉन्सटेबल ट्रेड्समैन और कॉन्सटेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ) पदों के लिए परीक्षा 31 अक्तूबर को होनी निर्धारित है।
ऐसे डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- CISF की आधिकारिक वेबसाइट - cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- नोटिस डाउनलोड करें और उसे चेक करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- करेंट ओपनिंग सेक्शन के तहत, पोस्ट-वार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक लाल, हरे और नीले रंगों में दिख रहे होंगे।
- संबंधित पद का लिंक खोलें।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- लॉगइन करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।