फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE ICSE Class 10 Term 1 Exam: आज से शुरू हो रहीं आईसीएसई 10वीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाएं, पेपर में आएंगे एमसीक्यू वाले सवाल

Mon, 29 Nov 2021 11:14 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSE Board Exam 2021-22: इस साल, सत्र 2021-22 के लिए आईसीएसई बोर्ड दो भागों में ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। इसके तहत, पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
सीआईएससीई आईसीएसई 10वीं बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE - ICSE Board Exam 2021-22:  काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं बोर्ड टर्म 1 की परीक्षा 2021-22 सोमवार, 29 नवंबर से शुरू हो रही है। आईसीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं 16 दिसंबर, 2021 तक आयोजित होंगी। आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म परीक्षा का पहला पेपर सोमवार, 29 नवंबर को अंग्रेजी भाषा - पेपर I विषय का होगा। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। सेमेस्टर-1 परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी।

विज्ञापन


इस साल, सत्र 2021-22 के लिए आईसीएसई बोर्ड दो भागों में ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। परिषद ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र को दो सेमेस्टर में विभाजित करने का निर्णय लिया था, जिसमें प्रत्येक सेमेस्टर में 50% पाठ्यक्रम को कवर किया गया है। शैक्षणिक गतिविधियों के निरंतर व्यवधान और COVID-19 के कारण स्कूलों को बंद करने पर विचार करने के बाद परिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया। पहले आईसीएसई की परीक्षाएं 15 नवंबर से 06 दिसंबर के बीच होनी थीं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर 29 नवंबर कर दिया गया।

पहले दिया था हाइब्रिड मोड का विकल्प
इसके साथ ही बोर्ड ने पहले छात्रों को टर्म 1 और 2 बोर्ड परीक्षा 2021-2022 के लिए हाइब्रिड मोड - ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपस्थित होने का विकल्प दिया था। बाद में इसने केवल ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की। इसे चुनौती देते हुए, कुछ ICSE छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 में ऑनलाइन मोड में उपस्थित होने का विकल्प मांगा था।
विज्ञापन


कोरोना फैलने का था डर
याचिकाकर्ताओं को डर था कि बोर्ड प्रमुख विषयों के लिए 2022 की तीन सप्ताह लंबी डेट शीट के कारण परीक्षा के दौरान कोविड -19 फैलने का खतरा बढ़ सकता है। 18 नवंबर को, शीर्ष अदालत ने कक्षा 10वीं की टर्म वन परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित कराने की याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने यह कहते हुए रिट याचिका को खारिज कर दिया कि सीबीएसई टर्म 1 की परीक्षाएं पहले ही 16 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं और आईसीएसई टर्म वन की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। इसलिए इस बिंदु पर हस्तक्षेप पूरी प्रक्रिया को बाधित करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें