फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Admit Cards: ICSE, ISC परीक्षाओं को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

Fri, 15 Apr 2022 09:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE  ICSE, ISC Semester 2 Admit Card 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से पूर्व में जारी संशोधित डेटशीट के अनुसार, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) यानी कक्षा 10वीं की सेमेस्टर-2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। जबकि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानी आईएससी कक्षा 12वीं की सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन
CISCE ICSE ISC Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE ICSE, ISC Semester 2 Admit Card 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं 25 और 26 अप्रैल से आयोजित की जा रही हैं। लेकिन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी नहीं होने से छात्रों के मन में संशय बन रहा था। हालांकि, अब जानकारी मिली है कि काउंसिल द्वारा आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड एक-दो दिन में जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 17 अप्रैल या सोमवार 18 अप्रैल तक कक्षा 10वीं और 12वीं की सेमेस्टर-2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से पूर्व में जारी संशोधित डेटशीट के अनुसार, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) यानी कक्षा 10वीं की सेमेस्टर-2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। जबकि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानी आईएससी कक्षा 12वीं की सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। 
 

ICSE, ISC Semester-2 डेढ़-डेढ़ घंटे के होंगे पेपर

आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा और कक्षा 12वीं की परीक्षा एक घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। हालांकि आईसीएसई बोर्ड 10 की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से और आईएससी बोर्ड 12वीं की दोपहर दो बजे से होंगी। आईसीएसई सेमेस्टर-2 की परीक्षा 23 मई तक जारी रहेगी, जबकि आईएससी सेमेस्टर परीक्षाएं 13 जून को समाप्त होंगी। छात्र परीक्षाओं, पाठ्यक्रम और नियमों से संबंधित विवरण के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर जा सकते हैं। 

 

विज्ञापन

ICSE, ISC Semester-2 Exam Admit Card डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले परीक्षार्थी  CISCE की आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर विजिट करें। 
  2. यहां होम पेज पर प्रदर्शित ICSE, ISC एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने लॉग-इन आईडी और क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे रोल नंबर / जन्म तिथि आदि। 
  4. इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड कम हॉल टिकट को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें