फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Term 2 Exam: अप्रैल के अंत में होगी आईसीएसई और आईएसई टर्म-2 परीक्षा, पढ़ें पूरी जानकारी 

Wed, 16 Feb 2022 04:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE Term 2 Exam: आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने स्कूलों को बिना सिलेबस पूरा किए  बिना आईसीएसई और आईएससी की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित न कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
CISCE Term 2 Exam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE Term 2 Exam: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने नोटिस जारी करते हुए बताया है कि ICSE और  ISC की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल, 2022 के आखिरी हफ्ते में शुरू की जाएगी। हालांकि, यह तारीखें अस्थायी हैं। आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इससे स्कूलों को सिलेबस को पूरा करने और रिविजन का पूरा समय मिलेगा। 
विज्ञापन

CISCE Term 2 Exam: प्री-बोर्ड को भी लेकर निर्देश
आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने स्कूलों को बिना सिलेबस पूरा किए  बिना आईसीएसई और आईएससी की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित न कराने का सुझाव दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षा मार्च के शुरूआत और अप्रैल के बीच कराने के निर्देश दिए हैं। CISCE ने 7 फरवरी, 2022 को आईसीएसई और आईएससी के पहले सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए थे। आईसीएसई सेमेस्टर -1 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर से 16 दिसंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। वहीं, आईएससी के सेमेस्टर - 1 परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर, 2021 के बीच किया गया था।

CISCE Term 2 Exam: 50 फीसदी सिलेबस की परीक्षा होगी
CISCE की ओर से सेमेस्टर-2 परीक्षा में केवल 50 फीसदी सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 50-50 फीसदी सिलेबस को दो टर्म में बांटा गया है। वहीं, स्कूलों के बंद होने के कारण सिलेबस में 25 से 30 फीसदी की कटौती भी की गई है। 
विज्ञापन

CISCE Term 2 Exam: सीबीएसई की परीक्षा 26 अप्रैल से 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तारीख भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें