CHSE Odisha 12th Result: विज्ञान में 94.12 तो वाणिज्य में 89.20 फीसदी पास
सीएचएसई ओडिशा साइंस स्ट्रीम से संबंधित इंटरमीडिएट के छात्रों ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.12 फीसदी दर्ज किया है। हालांकि, लड़कियों ने 94.12 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.80 फीसदी दर्ज किया गया है। कुल 50,757 ने प्रथम श्रेणी के तहत अपनी जगह सुनिश्चित की है। वहीं, कॉमर्स के छात्रों का रिजल्ट इस साल 89.20 फीसदी रहा है।