फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा स्थगित

Fri, 09 Apr 2021 03:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा स्थगित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

Chhattisgarh CGBSE Class 10 board exams 2021 postponed: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने सूबे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दसवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 9वीं और 11वीं की स्थगित 

गौरतलब है कि दसवीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब बोर्ड ने इन्हें स्थगित कर दिया है। हालांकि, अभी बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बोर्ड की तरफ से अभी दसवीं परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। दसवीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से लेकर 1 मई के बीच आयोजित होनी थी। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग उठी थी और इसे लेकर करीब एक लाख छात्रों ने हस्ताक्षर याचिका भी सरकार के पास भेजी थी, लेकिन बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं को स्थगित करने से मना कर दिया था। सीबीएसई बोर्ड का कहना था कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं तय वक्त पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 9वीं और 11वीं की स्थगित 







छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा सूबे के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई है। जिसमें लिखा गया है कि छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की दिनांक 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें