फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र बोर्ड 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 9वीं और 11वीं की स्थगित 

Fri, 09 Apr 2021 01:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

Maharashtra HSC, SSC Exams 2021 Updates: महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी परीक्षा 2021 स्थगित नहीं होंगी। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं तय वक्त पर होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा विभाग ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड का कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं तय शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में कहा जा रहा था कि सूबे में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित हो सकती हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, केंद्रों की संंख्या में 50
विज्ञापन



पहले कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन की वजह से दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं को रद्द किया जा सकता है। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं तय वक्त पर ही होंगी। महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी परीक्षा 2021 का आयोजन 23 अप्रैल से लेकर मई अंत तक किया जाएगा। बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में करेगा।  परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे पहले एचएससी और एसएससी परीक्षाओं को स्थगित करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


वहीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और छात्रों को बिना परीक्षा के ही अलगी कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें