इन दस्तावेजों को रखें तैयार
- परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को प्रारंभ समय से कम से कम एक घंटे पहले अपने संबंधित केंद्रों पर पहुंचना होगा।
- एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मूल फोटो आईडी प्रमाण जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट इनमें से कोई एक आईडी अवश्य लेकर जाएं।
- आईडी प्रमाणों की फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी, और मूल पहचान के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश से इनकार कर दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड करना और प्रिंट करना आवश्यक है।