फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बदलाव, अधिक जानकारी हेतु यहां पढ़ें

Tue, 30 Oct 2018 01:44 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक अवशेष विषय और विज्ञापन संख्या-47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पहले यह परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन यूपी टीईटी की परीक्षा के कारण आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टालनी पड़ी। यह परीक्षा अब तीन चरणों में 15 दिसंबर, 05 जनवरी एवं 12 जनवरी को होगी। सोमवार को हुई आयोग की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया।
 

विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं, विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक अवशेष विषय वाणिज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन


इन भर्तियों के लिए आयोग ने लिखित परीक्षा की तिथि 18 नवंबर निर्धारित की थी, लेकिन बाद में उसी दिन यूपी टीईटी की तिथि घोषित कर दी गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाले बहुत से अभ्यर्थियों ने यूपी टीईटी के लिए भी आवेदन कर रखे हैं और वे मांग कर रहे थे कि लिखित परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए। इसके अलावा आयोग के समक्ष केंद्र निर्धारण भी बड़ी चुनौती थी।

एक ही दिन दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के कारण आयोग को समुचित केंद्र भी नहीं मिल पाए। यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार सोमवार को हुई आयोग की बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा के बाद तय हुआ कि लिखित परीक्षा अब तीन चरणों में 15 दिसंबर, 05 जनवरी एवं 12 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन

तीन चरणों में परीक्षा कार्यक्रम
 
प्रथम चरण (15 दिसंबर 2018)  कृषि सांख्यिकी, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अभियंत्रण, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र, संगीत गायन, पादप रोग, कृषि वनस्पति, कृषि शस्य विज्ञान, कीट विज्ञान, उद्यानिकी, दर्शनशास्त्र, चित्रकला, प्राणि विज्ञान, सैन्य विज्ञान, भौतिक विज्ञान,  मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, राजनीतिशास्त्र एवं विज्ञापन संख्या-46 के तहत वाणिज्य
 
द्वितीय चरण (पांच जनवरी 2019)  हिंदी, अर्थशास्त्र, उर्दू, रसायन विज्ञान, इतिहास एवं शरीरिक शिक्षा
 
तृतीय चरण (12 जनवरी 2019)  भूगोल, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, वाणिज्य एवं गणित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें