अंतरिक्ष में पहुंचकर राकेश शर्मा ने रचा था इतिहास
भारत की तरफ से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा हैं। वह 03 अप्रैल, 1984 को सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान सोयुज टी-11 से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। 7 दिन 21 घंटे और 40 मिनट स्पेश स्टेशन सेल्यूत 7 में बिताने के बाद वह धरती पर लौट आए थे। उनके अंतरिक्ष में रहने के दौरान का एक किस्सा काफी मशहूर है, जब उनसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि आपको अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने कहा, "सारे जहां से अच्छा"।