CGSOS Board Exam 2024: इन तिथियों पर शुरू होगी परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 नवंबर को शुरू होगी और 26 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 नवंबर को शुरू होगी और 27 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी।
अच्छे से समझ लें निर्देश
छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन प्रातः 8:30 से 11:45 तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों के स्थान ग्रहण करने का समय प्रातः 8:30 निर्धारित किया गया है। इसके बाद उत्तर पुस्तिका का वितरण 8:35 तक किया जाएगा। अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र का वितरण प्रातः 8:40 पर किया जाएगा। उत्तर लेखन का कार्य 8:45 से 11:45 तक किया जायेगा।
10वीं परीक्षा का कार्यक्रम
| तिथि |
कोड |
विषय |
| 13 नवंबर |
201 |
हिंदी ़ |
| 14 नवंबर |
209 |
संस्कृत |
| 16 नवंबर |
216 |
गृह विज्ञान |
| 18 नवंबर |
206 |
उर्दू |
| 19 नवंबर |
212 |
विज्ञान |
| 20 नवंबर |
202 |
अंग्रेजी |
| 21 नवंबर |
204 |
मराठी |
| 22 नवंबर |
211 |
गणित |
| 23 नवंबर |
215 |
व्यवसाय अध्ययन |
| 25 नवंबर |
213 |
सामाजिक विज्ञान |
| 26 नवंबर |
214 |
अर्थशास्त्र |
12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम
| तिथि |
कोड |
विषय |
| 11 नवंबर |
301 |
हिन्दी |
| 13 नवंबर |
319 |
वाणिज्य |
| 14 नवंबर |
321 |
गृह विज्ञान |
| 16 नवंबर |
320 |
लेखांकन |
| 18 नवंबर |
312 |
भौतिक शास्त्र |
| 19 नवंबर |
316 |
भूगोल |
| 20 नवंबर |
313 |
रसायन शास्त्र |
| 21 नवंबर |
302 |
अंग्रेजी |
| 22 नवंबर |
314 |
जीवविज्ञान |
| 23 नवंबर |
317 |
राजनीति शास्त्र |
| 25 नवंबर |
311 |
गणित |
| 26 नवंबर |
315 |
इतिहास |
| 27 नवंबर |
318 |
अर्थशास्त्र |
परीक्षा के दौरान अगर शासन की ओर से कोई अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाओं का आयोजन पूर्व में आधारित तिथियों पर ही किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व छात्रों के एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल
सीजीएसओएस 10th, 12th टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in. पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको महत्तवपूर्ण लिंक्स में "समय सारिणी हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा नवंबर 2024" लिंक पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन पर समय-सारणी पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और विषयानुसार परीक्षा तिथि की जानकारी हासिल करें।