आधिकारिक दिशा निर्देशों के अनुसार, पहली परीक्षा मार्च में और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। केवल पहली परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही दूसरी परीक्षा का आवेदन पत्र भरने के पात्र होंगे, लेकिन विषय में परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई), रायपुर ने आज एलान किया कि कक्षा 10 और 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा जल्द ही साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। सीजीबीएसई ने राज्य सरकार के साथ बड़ी बैठक के बाद यह आदेश जारी किया। हालांकि, विभाग ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव आगामी शैक्षणिक वर्ष या अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा इस पर फैसला होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
आधिकारिक दिशा निर्देशों के अनुसार, पहली परीक्षा मार्च में और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। हालांकि, केवल पहली परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही दूसरी परीक्षा का आवेदन पत्र भरने के पात्र होंगे, लेकिन विषय में परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑपर्चुनिटी टेस्ट की बाकी स्कीम वैसी ही रहेगी।
यह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है कि छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से वर्ष में दो बार कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि उन्होंने यह फैसला छत्तीसगढ़ में पीएम श्री (प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना शुरू करने के दौरान की थी, जिसके तहत राज्य के 211 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
जानें कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा?
1-वे छात्र, जो सभी विषय में फेल हो गए हैं या एबसेंट हो।
2-जो छात्र अपने ग्रेड (सभी सब्जेक्ट में) में सुधार करना चाहते हैं।
3-वे छात्र जो सभी विषय में पास तो हुए है, लेकिन उन सबजेक्ट के अंक में सुधार करना चाहते हैं।