फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 14 मई तक जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणामों के जल्द ही घोषित होने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि रिजल्ट 14 मई तक जारी हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Board Result 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Board Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीजीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। सीजीबीएसई के अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणामों के जल्द ही घोषित होने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने कहा है कि सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम 14 मई, 2022 को घोषित होने की संभावना है। आठ लाख से अधिक छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। सीजीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से 23 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च, 2022 को शुरू हुई और 30 मार्च, 2022 को समाप्त हुई थी। बोर्ड के अनुसार, छात्र अपने सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 14 मई, 2022 तक घोषित किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकेंगे। छात्र नवीनतम अपडेट के लिए यहां नजर रख सकते हैं।


CGBSE Board Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  1. सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  2. अब यहां 10वीं या 12वीं परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा।
  5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. स्कोर कार्ड को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें