फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG PET Counselling 2024: छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए आवेदन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 22 Aug 2024 02:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CG PET Counselling 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ ने आज से छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG PET Counselling 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE), छत्तीसगढ़ ने आज, 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) काउंसलिंग राउंड-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक डीटीई की आधिकारिक वेबसाइट- cgdteralpur.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। 

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पीईटी 2024 राउंड-2 के काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें अब आगे भाग लेने के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग में पंजीकरण, चॉइस फिलिंग, शुल्क भुगतान, सीट आवंटन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग शामिल होगी।


इस दिन आएगा रिजल्ट
नोटिस के अनुसार, राउंड-2 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरना 27 अगस्त को समाप्त होगा। छत्तीसगढ़ पीईटी सीट आवंटन 2024 के परिणाम 29 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ पीईटी प्रवेश प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी और 3 सितंबर तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


सीजी पीईटी सीट आवंटन 2024 छत्तीसगढ़ पीईटी सीट आवंटन 2024 राउंड 2 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपने आवंटन परिणामों की जांच कर सकेंगे। 

अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए सीजी पीईटी सीट आवंटन पत्र के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य कोटे की सीटों का आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा अन्य राज्यों का आवंटन जेईई मेन के अंकों के आधार पर किया जाएगा।  

आवश्यक दस्तावेज 
  • सीजी पीईटी 2024 आवेदन पत्र  
  • जेईई मेन 2024, सीजी पीईटी 2024 मार्कशीट कक्षा 10वीं की मार्कशीट 
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट चरित्र प्रमाण पत्र 
  • प्रवास प्रमाणपत्र अधिवास प्रमाणपत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cgdteralpur.cgstate.gov.in. पर जाएं।
  • उम्मीदवार होम पेज पर जाकर काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें और सभी बुनियादी जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें