फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG PET Counselling 2024: छत्तीसगढ़ में पीईटी का सीट आवंटन परिणाम आज होगा जारी, यहां जाने कैसे कर सकेंगे चेक

Thu, 29 Aug 2024 08:05 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CG PET Counselling 2024: छत्तीसगढ़ पीईटी के दूसरे चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम आज शाम जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीट आवंटन परिणाम हुआ जारी प्रतीकात्मक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG PET Counselling 2024: छत्तीसगढ़ पीईटी के दूसरे चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम आज शाम जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


CG PET Counselling 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय DTE आज 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट CG PET काउंसलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने चॉइस फिलिंग का इस्तेमाल किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर अपना सीट आवंटन परिणाम जांच सकते हैं। बता दें कि सीजी पीईटी सीट आवंटन 2024 उनकी प्राथमिकताओं, प्राप्त रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होता है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाती हैं। 

सीजी पीईटी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल
निम्नलिखित तालिका में महत्वपूर्ण घटनाक्रम जैसे सीट आवंटन जारी होना, प्रवेश प्रक्रिया आदि का विवरण दिया गया है।
 
आयोजन तारीख
पहला चरण का सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त 2024
प्रवेश प्रक्रिया 16 से 21 अगस्त 2024
दूसरे चरण का पंजीकरण और विकल्प भरना 22 से 27 अगस्त 2024
दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम 29 अगस्त 2024
प्रवेश प्रक्रिया 30 अगस्त से 3 सितंबर 2024
संस्थानवार काउंसलिंग पंजीकरण और विकल्प भरना 9 से 10 सितंबर 2024
मेरिट लिस्ट 12 सितंबर 2024
मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश 13 सितंबर 2024
विज्ञापन
विज्ञापन


CG PET सीट आवंटन की ऐसे करें जांच
उम्मीदवार राउंड-2 के लिए सीट आवंटन ऑनलाइन देख सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए वे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध CG PET काउंसलिंग के दूसरे चरण का परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
चरण 4: CG PET दूसरे चरण का सीट आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: आवंटन आदेश देखें और डाउनलोड करें।
चरण 6: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें