छत्तीसगढ़ पीईटी के दूसरे चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम आज शाम जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
CG PET Counselling 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय DTE आज 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट CG PET काउंसलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने चॉइस फिलिंग का इस्तेमाल किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर अपना सीट आवंटन परिणाम जांच सकते हैं। बता दें कि सीजी पीईटी सीट आवंटन 2024 उनकी प्राथमिकताओं, प्राप्त रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होता है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाती हैं।
सीजी पीईटी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल
निम्नलिखित तालिका में महत्वपूर्ण घटनाक्रम जैसे सीट आवंटन जारी होना, प्रवेश प्रक्रिया आदि का विवरण दिया गया है।
| आयोजन |
तारीख |
| पहला चरण का सीट आवंटन परिणाम |
14 अगस्त 2024 |
| प्रवेश प्रक्रिया |
16 से 21 अगस्त 2024 |
| दूसरे चरण का पंजीकरण और विकल्प भरना |
22 से 27 अगस्त 2024 |
| दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम |
29 अगस्त 2024 |
| प्रवेश प्रक्रिया |
30 अगस्त से 3 सितंबर 2024 |
| संस्थानवार काउंसलिंग पंजीकरण और विकल्प भरना |
9 से 10 सितंबर 2024 |
| मेरिट लिस्ट |
12 सितंबर 2024 |
| मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश |
13 सितंबर 2024 |
CG PET सीट आवंटन की ऐसे करें जांच
उम्मीदवार राउंड-2 के लिए सीट आवंटन ऑनलाइन देख सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए वे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध CG PET काउंसलिंग के दूसरे चरण का परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
चरण 4: CG PET दूसरे चरण का सीट आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: आवंटन आदेश देखें और डाउनलोड करें।
चरण 6: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।