CFA Level-3 August Result: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) संस्थान ने सीएफए लेवल-3 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफतलापूर्वक आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cfainstitute.org) पर जाकर चेक कर सकते हैं।
सीएफए लेवल-3 अगस्त परिणाम 2024 तक पहुंचने के लिए आवेदकों को अपनी ईमेल आईडी प्रदान करनी होगी। जानकारी के लिए बता दें, सीएफए लेवल-1अगस्त के परिणाम 8 अक्तूबर को जारी किए गए थे, और लेवल-2 के परिणाम 10 अक्तूबर, 2024 को घोषित किए गए थे। अगस्त 2024 के सीएएफ लेवल-3 के लिए परीक्षा उत्तीर्ण दर 48% है।
सीएफए लेवल-3 परीक्षा, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CAF) चार्टर पाने का आखिरी कदम है। सीएफए लेवल-3 परीक्षा उम्मीदवार की क्षमता का मूल्यांकन करने पर केंद्रित है। यह परीक्षा दो सत्रों में विभाजित है, प्रत्येक में 9 निबंध-आधारित प्रश्न हैं।